
गणेश पूजा व पैगंबर मोहम्मद जयंती को लेकर कोवाली थाना में शांति समिति की बैठक

संवाददाता : अभिजीत सेन
जमशेदपुर/पोटका । गणेश पूजा एवं पैगंबर मोहम्मद स्ललालीही अलैहे बसल्लम की जयंती के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पोटका प्रखंड विकास पदाधिकारी (वीडियो) अरुण कुमार मुंडा ने की।
बैठक में कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान, इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद, एसआई अजंता महतो के साथ शांति समिति के कई सदस्य उपस्थित थे। बैठक में अधिकारियों ने दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों से पर्व आयोजन को लेकर विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि आगामी 5 सितंबर को पैगंबर मोहम्मद जयंती के उपलक्ष्य में हल्दीपोखर आजाद बस्ती और गंगाडीह से निकलने वाले जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग से ही जाएंगे। जुलूस में डीजे और साउंड बॉक्स पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, साथ ही तय स्थानों पर माइक भी बंद कर दिया जाएगा। किसी भी प्रकार की भड़काऊ नारेबाजी या हुड़दंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वीडियो अरुण कुमार मुंडा ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
बैठक में जिला पार्षद सूरज मंडल, मुखिया देवी भूमिज, पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्ला, राजू कुंडू, संजय कुंडू, कृष्णा नंदी, मंजर हुसैन, अनवर अली, अफसर अली, अबुल हयात, मोहम्मद आफताब, अमन अंसारी, मोहम्मद तबरेज, नासिर, सद्दाम समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

