Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Spread the love

नरवा पहाड़ अंचल के आदिवासी मूलवासियों की बैठक, गुरुजी की स्मृति में 2 नवंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर – अभिजीत सेन

जादूगोड़ा : नरवा पहाड़ माइंस अंचल के आदिवासी मूलवासियों की एक बैठक रविवार, 28 सितंबर को चांद भैरव हूल गाँवता की अगुवाई में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड आंदोलन के महानायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में आगामी 2 नवंबर 2025 को एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर हूल चौक के समीप स्थित शंकरदा पंचायत भवन, भुटका-दामुडीह में संपन्न होगा।

बैठक में यह भी तय हुआ कि अगले वर्ष से गुरुजी की पुण्यतिथि 4 अगस्त को प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर परगना बाबा, यूसीआईएल के पदाधिकारी और विभिन्न समाजों के प्रबुद्धजन शामिल होंगे। वहीं सम्मानित अतिथियों में मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, माझी बाबा, नईके बाबा और वार्ड सदस्य मौजूद रहेंगे।

बैठक में हूल गाँवता संजोग मंडली के सदस्य जीतराय मुर्मू, वीरेन बास्के, नायडू सोरेन, शिवचरण मुर्मू, विद्यासागर दास, दुख माझी, भदूराम मार्डी, भूगलू टुडू, सुना राम हांसदा, ठाकुरदास मुर्मू, सनातन सोरेन, सोमेन कुमार भकत, रमेश सोरेन, जगन टुडू, बैद्यनाथ टुडू, सुधीर सोरेन और धोनी दास समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि “रक्तदान महादान है” और इसे गुरुजी की स्मृति से जोड़कर एक नई परंपरा की शुरुआत की जा रही है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements