Spread the love

हेसल टोल टैक्स में अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों का हंगामा — कहा : अब नहीं सहेंगे अन्याय

Advertisements
Advertisements

Arjun Kumar Pramanik….✍️

अनगड़ा/रांची : अनगड़ा प्रखंड के हेसल तुरुप टोल टैक्स के समीप रविवार को स्थानीय ग्रामीणों ने टोल टैक्स में हो रही कथित अवैध वसूली और मनमानी के विरोध में जमकर हंगामा किया। यह विरोध प्रदर्शन महमूद अंसारी और मिन्हाज अंसारी के नेतृत्व में हुआ। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब यह टोल टैक्स चालू हुआ था, तब स्थानीय विधायक और प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले ग्रामीणों से टोल टैक्स नहीं लेने का आश्वासन दिया गया था। इसके साथ ही स्थानीय आवागमन के लिए दोनों ओर की लेन (लाइन) खुली रखने की बात भी तय हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि अब न तो स्थानीय लोगों के लिए पास बनाया जा रहा है, और न ही उन्हें बिना शुल्क के आवागमन की अनुमति दी जा रही है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि “हमने अपनी जमीन सड़क निर्माण के लिए दी, अब उसी पर चलने के लिए पैसे देना अन्याय है, इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे।” विवाद बढ़ने के बाद टोल प्रबंधन की ओर से टोल मैनेजर ने आश्वासन दिया कि स्थानीय लोगों के लिए दोनों साइड की लाइन खुली रहेगी और उनसे कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा।
मौके पर साबिर अंसारी, अब्दुल इमाम अंसारी, फिरोज अंसारी, जाकिर अंसारी, असफाक अंसारी, अशरफुल अंसारी, अमीरूल अंसारी, मनसा महतो, मोबीन अंसारी, सुभाष राम समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि टोल प्रबंधन ने आश्वासन के अनुसार व्यवस्था नहीं की, तो वे बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे।

You missed