Advertisements
Spread the love

विधायक संजीव सरदार के प्रयास से बागबेड़ा कॉलोनी में बनाए गए कई छठ घाट,पंसस सुनील गुप्ता ने किया था आग्रह

Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जामशेदपुर । आगामी छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के प्रयास से एवं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर बागबेड़ा कॉलोनी के वीर कुंवर सिंह मैदान में दो अस्थाई कृत्रिम छठ घाट का निर्माण कराया गया है। इसके अलावे क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भी छठव्रतधारियों की सुविधा के लिए कुल पाॅच अस्थाई कृत्रिम घाटों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इनमें वीर कुंवर सिंह मैदान के दो घाट, शहीद मैदान में एक, चित्रगुप्त पूजा मैदान में एक, और राजेंद्र मध्य विद्यालय परिसर में एक घाट शामिल है।
इसके पूर्व मुखिया मायावती टुडू नारियल फोड़ कर एवं अगरबत्ती दिखाकर अस्थाई छठ घाट निर्माण कार्य प्रारंभ करवाई।
पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि अब अस्थाई कृत्रिम छठ घाटों में पानी भरने का कार्य किया जाएगा। ताकि छठव्रतधारी आसानी पूर्वक छठ कर सके और उन्हें किसी भी प्रकार का दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।
उन्होंने आगे कहा कि छठ पर्व जनभावना और आस्था का प्रतीक है, इसलिए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
इस मौके पर मुखिया मायावती टुडू, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, धनंजय सिंह, मुखिया प्रतिनिधि के डी मुंडा, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, अभिषेक उपाध्याय, कर्ण सिंह, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, अजीत सिंहा, इंद्रजीत, अनिल, सागर, अशोक दुबे, अजय ओझा, विशाल, ब्रिज तिवारी, मिथिलेश सिंह, कौशल, सुनील सिंहा, कई स्थानीय समाजसेवी और ग्रामीण उपस्थित रहे और घाट निर्माण कार्य में सक्रिय रूप से सहयोग किया।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?