Spread the love

छठ महापर्व के तीसरे दिन व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया

Advertisements
Advertisements

रिपोर्ट — अभिजीत सेन 

जमशेदपुर / पोटका । सूर्य उपासना के महापर्व छठ के तीसरे दिन सोमवार को पोटका प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालु व्रतियों ने पूरे विधि-विधान के साथ डूबते सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया।

इस दौरान बही, हल्दी पोखर और कमल तालाब समेत कई छठ घाटों पर सुबह से ही आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला उपवास रखते हुए भगवान भास्कर की आराधना की और परिवार की सुख-शांति, संतान की दीर्घायु तथा समृद्धि की मंगलकामना की।

कमल तालाब छठ घाट पर आकर्षक विद्युत साज-सज्जा और गेट का निर्माण किया गया था। बही छठ समिति के सदस्यों ने घाटों की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सुरक्षा की दृष्टि से पोटका सीओ निकिता वाला और कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान अपने पुलिस बल के साथ लगातार निगरानी में रहे।

संध्या के समय व्रतियों द्वारा अर्घ्य अर्पण के साथ सूर्य की लालिमा और आस्था का संगम पूरे क्षेत्र में दिव्यता का वातावरण उत्पन्न कर रहा था।

You missed