Advertisements
Spread the love

परंपरा स्वशासन व्यवस्था पूर्वी सिंहभूम माझी परगना माॅहल के द्वारा पेशा आंदोलनकारीओं का सम्मान समारोह का आयोजन।

Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर /पोटका । पोटका के कापडगादी घाट रंकणी मां धुनकूडीया भवन में परंपरा सशासन मांझी परगाना माॅहल के देश विचार सचिव बहादुर सोरेन के अध्यक्षता में पेशा कानून को लेकर आंदोलनकर्ताओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । सम्मान समारोह में सर्वप्रथम पेशा 1996 आंदोलनकारीओं में देहांत हो चुका है उनके याद में 1 मिनट का मोन रखते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस आंदोलन में दिल्ली में 11 दिन आमरण अनशन में रहे 32 लोगों का भागीदारी में से पूर्वी सिंहभूम से भूमिका हरीश सिंह भूमिज और डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद टुडू को समारोह में उपस्थित आदिवासी समाज के लोगों के द्वारा पुष्प की माला एवं अंग- बस्त्र देकर सम्मानित किया गया ओर पेशा 1996 के बारे में विशेष चर्चा किया गया ओर पंचायत उपवन अनुसूचित क्षेत्र पर विस्तार अधिनियम 1996 नियमावली झारखंड 2025 के बारे में चर्चा किया गया कि पेशा नियमावली झारखंड राज्य में कुछ कमी के साथ संसाधन करने की आवश्यकता है और इस नियमावली को गहराई से अध्ययन कर अगला बैठक में निर्णय लेने का काम किया जाएगा। इस सम्मान समारोह का आयोजन माझी परगना मा्ॅहल के सुधीर कुमार सोरेन ने किया। इस समारोह में कुमार माडीॅ, सिद्धेश्वर सरदार, जयपाल सिंह सरदार, मधु सोरेन, डुमनी मुर्मू, सुदर्शन भूमिज, कुशल सोरेन, सूदान सोरेन, विमल मुंडा, उमेश मुंडा, स्वपन कुमार कईवर्त, रायसन सोरेन, लिटाराम मुर्मू, बैरियर माडीॅ, कुमार हांसदा, सुरेश भूमिज, गोपाल मुर्मू, मनोरंजन सिंह, गोपाल किस्कु, विश्वनाथ सोरेन, सोमनाथ सोरेन, बसंती मुर्मू, लक्ष्मी सिंह, अनीता सरदार, शेफाली सरदार ,मानिक सरदार ,आदि उपस्थित रहे।

You missed