Advertisements
Spread the love

अनगड़ा में हाइवा की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik ……..✍️

अनगड़ा (रांची) : अनगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जेल ऑफिस के समीप रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में 24 वर्षीय मअनगड़ा में हाइवा की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौतजदूर अजित उअनगड़ा में हाइवा की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौतरांव की मौके पर ही मौत हो गई। बोंगईबेड़ा पंचायत के ठुटँगा डेरा निवासी अजित उरांव मिट्टी लदे एक हाइवा की चपेट में आ गया, जिसके पिछले दाहिने चक्के की नीचे आने से उसका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना इतनी हृदयविदारक थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला और जांच शुरू की। इस बीच जेकेएलएम नेता मार्सल महतो की पहल पर पीड़ित परिवार को तत्काल 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई, जबकि शेष मुआवजे की प्रक्रिया सरकारी नियमों के तहत पूरी की जाएगी। इस असमय मौत से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

You missed