Advertisements
Spread the love

 

कापड़ गादी घाट मां रंकणी धूमकुड़िया सह बहुउद्देशीय भवन में पारंपरिक स्वशासन एवं पेशा नियमावली पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Advertisements

पोटका संवाददाता- अभिजीत सेन

पोटका के कापड़गादी घाट मां रकंनी धूम कुड़िया सह बहुउद्देशीय भवन में आदिवासी भूमिज समाज एवं कापड़ गादी घाट मां रकंनी धूमकुड़िया सह बहुउद्देशीय भवन संचालन समिति के द्वारा पेशा नियमावली पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला में पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था, रूडी परंपरा पर जानकारी का आदान-प्रदान हुआ। और 2026 के पेशा नियमावली को बिस्तार में अध्ययन किया गया। पेशा नियमावली में जो स्वशासन व्यवस्था का कमी है उसको चिन्हित कर विचार विमर्श किया गया। केंद्र पेशा के अनुसार झारखंड राज्य स्तर का पेशा नियमावली बनाने के लिए आगे विचार विमर्श जारी रहेगा। जो नियमावली बनकर आया है उनको ग्राम सभा स्तर पर अभ्यास करने की जरूरत है। बहुत अंतराल के बाद झारखंड सरकार ने एक नियमावली बनाया है। इसको लागू करना चाहिए। कार्य दरमियांन परिवर्तन होता रहेगा। जो भी नियम बनाकर आया है आगे जोड़ने एवं सुधारने की कार्य भी समय-समय होते रहे, यह कार्यशाला में परिचर्चा का विषय रहा। इस कार्यशाला में सुदर्शन भूमिज, सिद्धेश्वर सरकार, हरीश भूमिज, रामेश्वर सरदार, मानिक सरदार, मनोरंजन सिंह, जितेंद्र सरदार, राकेश सरदार, मंजीत सरदार, जीतामनी सरदार, सागर सरदार, भकुट सिंह, सुखदेव सरदार, अमल रंजन सिंह, आदि उपस्थित रहे।

You missed