Advertisements

चाकुलिया: 36 घंटा का निर्जला व्रत उदयमान सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा हुआ चैती छठ महापर्व
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
लोक आस्था और सू्र्य उपासना के महापर्व चैती छठ बुधवार को सुबह उगते हुए सूरज को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन हुआ. इसी के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत भी संपन्न हुआ. पारंपरिक रीति रिवाज के साथ छठव्रती भगवान भास्कर को अघ्र्य देने छठ घाट तालाब पहुंचे थे. इस दौरान चारों तरफ हर छठी मैया की मधुर गीत सुनाई दे रही थी.

बुधवार की सुबह व्रती महिलाओं ने जल में डुबकी लगाकर सूर्य देव को अर्घ दिया. सूर्य देव से महिलाएं ने संतान की दीर्घायु, पारिवार की सुख-समृद्धि और मंगल जीवन की कामना की. घाटों पर छठी मइया की गीतों के बीच श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहा.
Related posts:
Chandil ; कपाली में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक में छाया रहा बिजली पानी का मुद्दा,एसडीपीओ ने क...
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने किया नामांकन दाखिल, घाटशिला में आमसभा का हु...
SARIKELA NEWS : पंचायत चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण जारी, डीसी ने किया निरीक्षण.....

