Advertisements

सरायकेला प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों में 31 अक्टूबर तक वैक्सीन वेन के द्वारा लोगों को कोविड-19 टीका दिया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संगीता केरकेट्टा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 20 अक्टूबर को हुदू पंचायत, 21 अक्टूबर को छोटा दावना, 22 अक्टूबर को कमलपुर, 23 अक्टूबर को मोहितपुर, 24 अक्टूबर को मुंडाटांड ,25 अक्टूबर को मुडकुम पंचायत, 26 अक्टूबर को मुरूप, 27 अक्टूबर को नुवागांव, 28 अक्टूबर को पांड्रा, 29 अक्टूबर को पठानमारा, 30 अक्टूबर को सीनी पंचायत एवं 31 अक्टूबर को ऊपर दुगनी पंचायत में वैक्सीन वेन भ्रमण करेगी तथा छूटे हुए लोगों को कोविड-19 टीका देगी।
Related posts:
Ranchi: Girls of Patmada school hoisted the winning flag in the national level pipe band competion
Chandil मनमोहन सिंह ने पत्रकार भरत सिंह और उनके सदस्यों पर कार्रवाही करने को लेकर डीआईजी और एसपी को...
Saraikela News : 80 वर्षीय विधवा महिला को तेज धारदार हथियार से की हत्या, मामले की जांच करने पहुंचे प...

