Advertisements

चाकुलिया: गर्मी को देखते हुए खराब पड़े चापाकल एवं सोलर जलमीनार को मरमत करने को लेकर हुआ बैठक
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड कार्यकाय स्थित प्रमुख कार्यालय में विधायक समीर मोहंती के निर्देशअनुसार प्रमुख धनंजय करुणामय ने पेयजल स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता के साथ बैठक किया. इस दौरान प्रखंड क्षेत्र में पानी की किल्लत को लेकर चर्चा किया गया. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के खराब पड़े चापाकल, सोलर जलमीनार का मरम्मतीकरण करने एवं मरम्मत के दौरान पाइप उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इस दरमियान सहायक अभियंता ने आश्वासन दिया कि विगत कल से ही मरम्मती का कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

इस मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मांण्डी, शिवचरण हांसदा, बलराम महतो, बुबाई दास, कौशिक महतो, मिथुन कर आदि उपस्थित थे.

