Spread the love

बासुडदा में सांसद जोबा माझी का गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत, छौ नृत्य कार्यक्रम का किया उद्घाटन

Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

छौ की सांस्कृतिक संध्या में शामिल हुईं सांसद जोबा माझी, विजेता बच्चों को किया सम्मानित

गम्हरिया/बासुडदा: शनिवार देर शाम श्री श्री मां मनसा क्लब, बासुडदा में आयोजित भव्य छौ नृत्य कार्यक्रम में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी शामिल हुईं। गांव पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों एवं क्लब सदस्यों ने उनका गाजे-बाजे और पारंपरिक तरीके से जोरदार स्वागत किया।
सांसद ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति के प्रतीक छौ नृत्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान उन्होंने खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने संबोधन में सांसद जोबा माझी ने कहा कि सांसद बनने के बाद पहली बार उन्हें इस गांव में आने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वह यहां आती रही हैं और गांव के लोगों से उनका आत्मीय संबंध रहा है। उन्होंने ग्रामीणों के स्नेह और स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में छौ कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। देर रात तक चले इस सांस्कृतिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

You missed