Spread the love

चाकुलिया: 4 अगस्त को बालीबांध पीएसएस में 4 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, 5 एमवीए पीटीआर बदलने का होगा कार्य

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, चाकुलिया की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि 4 अगस्त (मंगलवार) को बालीबांध पावर सब-स्टेशन में आवश्यक तकनीकी कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विभाग के अनुसार सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बालीबांध पीएसएस से जुड़े 11 केवी सिमदी, बगान, घाघरा एवं बेंद फीडर बंद रहेंगे. इससे बालीबांध पीएसएस से जुड़े सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी. इसकी जानकारी एसडीओ अहसान अख्तर ने दी. उन्होंने बताया कि इस दौरान बालीबांध पीएसएस में खराब 5 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर को बदलने का कार्य किया जाएगा. यह कार्य बेहतर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कराया जा रहा है.

Advertisements
Advertisements

You missed