Spread the love

चाकुलिया: विश्व आदिवासी दिवस पर पद्मश्री जमुना टुडू ने वृद्ध आदिवासी महिलाओं को किया सम्मानित

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी वीर शहीदों को नमन करते हुए पद्मश्री जमुना टुडू ने चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत जुगीतोपा पंचायत के मिश्रीकाटा गांव में वृद्ध आदिवासी महिलाओं को सम्मानित किया. इस दौरान जमुना टुडू ने वृद्ध महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर उनका सम्मान किया. उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज के लिए गौरव का दिन है. देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान देने वाले आदिवासी वीर शहीदों को वह श्रद्धापूर्वक नमन करती हैं. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और विरासत को संरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि आज के दिन वृद्ध महिलाओं का सम्मान करना उनके लिए गौरव की बात है. समाज के वरिष्ठ लोगों का अनुभव और आशीर्वाद आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है.

Advertisements
Advertisements

 

इस मौके पर संवरी मुर्मू, रानी टुडू, चिंतामणि सोरेन, आरसी टुडू, रायमणि मांडी, पानी टुडू, सरधना मुर्मू, शकुंतला टुडू, पानमणि टुडू आदि उपस्थित थे.

You missed