
बीसा पंचायत के दर्जनों युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन
Arjun Kumar…..✍️
नामकुम(राँची) । खिजरी विधायक राजेश कच्छप के नेतृत्व में शनिवार को अनगड़ा प्रखंड के बीसा पंचायत के दर्जनों युवाओं कांग्रेस पार्टी के नीति सिद्धांत से प्रभावित होकर पार्टी सदस्यता ग्रहण किया । सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम नामकुम के लुपुंग टोली स्थित विधायक के आवासीय कार्यालय में आयोजित किया गया । विधायक राजेश कच्छप ने कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी नए सदस्यों को पार्टी का पट्टा पहनाकर, माला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर स्वागत किया । बताया गया ‘सेवा ही लक्ष्य’ के तहत किसी परिवार में मृत्यु होने पर मृतक के आश्रितों को सूखा राशन उपलब्ध कराकर राहत पहुंचाना एक मानवीय पहल है । वहीं, राजेश कच्छप ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प के साथ पार्टी के लिए कार्य करें, ताकि मिलकर खिजरी विधानसभा क्षेत्र के समग्र एवं सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जा सके । कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में जयराम बेदिया (आजसू), दिलेश्वर बेदिया (आजसू), अनिल बेदिया, प्रवीण बेदिया, बालेश्वर बेदिया, मनोज भोगता, धनीराम भोगता, कार्तिक भोगता, लालचंद भोगता, प्रकाश मुंडा, पारसनाथ भोगता, महेंद्र भोगता, सूरज भोगता, विजय मुंडा, एतवा बेदिया, लीलमोहन बेदिया, जितु भोगता, राहुल मुंडा, लखीराम हजाम, कमलेश कुमार, बिरसा मुंडा, रंजीत भोगता, राज भोगता, बलकेश्वर मुंडा, जुकेश्वर बेदिया, राजेंद्र मुंडा, वीरेंद्र बेदिया, जतरू भोगता, बिरसा मुंडा सहित अन्य युवा शामिल रहे । मौके पर प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव दिनेश चंद्र प्रमाणिक, पंचू तिर्की सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
