Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: साल जंगल में अवैध कटाई देख भड़कीं पद्मश्री जमुना टुडू, पीसीसीएफ से कार्रवाई की मांग

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के सांखाभांगा गांव के समीप स्थित ततड़ीशोल साल जंगल का गुरुवार को पद्मश्री जमुना टुडू ने निरीक्षण किया. इस दौरान जंगल में साल के पेड़ों की अवैध कटाई देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और लकड़ी माफियाओं पर जमकर भड़कीं. निरीक्षण के दौरान पद्मश्री जमुना टुडू ने जंगल में काटे गए साल के पेड़ों और लकड़ियों का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि जंगल और पर्यावरण की सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है. इसके बावजूद बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई चिंता का विषय है.

मामले को गंभीरता से लेते हुए पद्मश्री जमुना टुडू ने दूरभाष पर पीसीसीएफ से बातचीत की तथा अवैध कटाई में शामिल दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने कहा कि जंगलों को बचाने के लिए वन विभाग को अवैध कटाई पर सख्ती से रोक लगानी चाहिए.

You missed