
गांधी एवं शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
Arjun Kumar….✍️
अनगड़ा(राँची) । अनगड़ा स्थित खादी ग्रामोद्योग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
मौके पर उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों एवं विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, मंडल अध्यक्ष रेजाक अंसारी, योगेंद्र बेदिया, मीडिया प्रभारी कुलेश्वर मुंडा, संस्था के सचिव इन्द्रसेन प्रसाद सिंह, लेखपाल कासिम अंसारी, सदस्य मुकेश कुमार सिंह सहित बिहारी मुंडा, तिवारी भोगता, संतोष कच्छप, सुमन बेदिया एवं सूखलनाथ मुंडा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
