Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: थाना प्रभारी राजेश कुमार ने दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया: दुर्गापूजा के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर शनिवार की शाम चाकुलिया थाना प्रभारी राजेश कुमार एवं बिजली विभाग के कनीय अभियंता सुशांत हेंब्रम ने नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण किया. इस दौरान नया बाजार दुर्गा पूजा कमेटी, पुराना बाजार दुर्गा पूजा कमेटी, शिल्पीमहल दुर्गा पूजा कमेटी, मां भवानी सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी, सनातनी युवा मंच एवं कमारीगोड़ा दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में हो, इसकी जिम्मेदारी प्रशासन के साथ-साथ पूजा समितियों की भी है. उन्होंने सभी पूजा समितियों को पंडालों में पहचान पत्र के साथ स्वयंसेवकों की तैनाती करने का निर्देश दिया.

उन्होंने पंडालों में सीसीटीवी कैमरे एवं अग्निशमन उपकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. साथ ही पंडाल के समीप पार्किंग की समुचित व्यवस्था, श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकासी के लिए अलग-अलग गेट तथा महिलाओं की सुरक्षा एवं सुविधा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.


थाना प्रभारी ने कहा कि पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों एवं हुड़दंगियों से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष तैयारी की गई है. उन्होंने पूजा समितियों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न कराने की अपील की.

You missed