Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश हाई स्कूल के स्काउट गाइड के विद्यार्थियों ने चलाया सफाई अभियान

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश हाई स्कूल के भारत स्काउट गाइड, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर यूनिट के विद्यार्थियों ने बुधवार को स्वच्छता अभियान चलाया. विद्यालय के प्रधानाचार्य शांतनु दत्ता की सहमति से विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर से अभियान की शुरुआत की. इस दौरान हरी झंडी दिखाकर स्काउट गाइड दल को रवाना किया गया. इसके बाद विद्यार्थियों ने चाकुलिया रेलवे स्टेशन परिसर में पहुंचकर साफ-सफाई की.

रेलवे स्टेशन के ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर टी. मुर्मू की सहमति तथा स्काउट गाइड शिक्षक पी.के. महांती और स्कूल के स्काउट गाइड प्रभारी के.ओ. किस्कू के सहयोग से अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया.

इस दौरान स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया. विद्यार्थियों ने सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील की.

You missed