
मुसाबनी : प्रकाश पर्व के रुप में गुरु नानक जी का 557 वां जयंती मनाया गया
दीपक नाग …✍🏼
सीख समाज के लिए आज का दिन बहुत ही पाक होता है। इस पर्व को सौहार्दपूर्ण तरीके से प्रकाश पर्व के रुप में मनाया जाता है। आज गुरु नानक जी का 557 वां जयंती है। पुरे विश्व में सीख समुदाय के लोग खुबसूरत अंदाज से मनाते हैं।
आज सौहार्दपूर्ण कार्तिक पूर्णिमा कि दिन है। प्रकाश पर्व आज ही के दिन खुबसूरत तरीके से मनाया जाता है। आज के दिन सीख समुदाय के लोग अनेक तरह का आयोजन गुरुद्वारों में करते हैं। गुरुद्वारे में कीर्तन, अरदास, प्रकाश की सजावटें और लंगर सेवा का आयोजन किया जाता है। इस दिन अखंड पाठ और शोभायात्रा भी निकाली जाती है।
मुसाबनी गुरुद्वारे में गुरु वाणी पाठ के अलावा प्रकाश से सजावटें की गई। हर साल की तरह इस अवसर पर गुरुद्वारे के प्रांगण में शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों के साथ लंगर चलाया गया। अन्य समाज के सैकड़ों नर-नारी, बुढ़े-बच्चों शामिल हो कर जमकर इस लंगर का आनंद लिया।
