Advertisements
Spread the love

ग्राम प्रधान संघ के राँची जिला अध्यक्ष उमेश बड़ाइक ने अर्जुन मुंडा से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना

Arjun Kumar….✍️

अनगड़ा(राँची) । राँची ग्राम प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष उमेश बड़ाइक ने मंगलवार को भाजपा नेता अर्जुन मुंडा की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। विगत तीन दिन पूर्व अर्जुन मुंडा की माता का निधन हो गया था। इसी क्रम में उमेश बड़ाइक प्रतिनिधिमंडल के साथ गोडाबन्दा स्थित अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इस दौरान उमेश बड़ाइक ने कहा कि माता का निधन जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है। मां का स्नेह, त्याग और आशीर्वाद जीवनभर संतान के साथ रहता है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। प्रतिनिधिमंडल में मुकेश मुंडा (भाजपा बुंडू नगर मंडल उपाध्यक्ष), मनोज सिंह घटवार, लक्ष्मण सिंह मुंडा, प्रेम महतो एवं बिनोद गुरूम शामिल थे।

You missed