Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: नगर पंचायत ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, 14 दुकानदारों से वसूला गया 6700 रुपये जुर्माना

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में àगुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अंचल अधिकारी नवीन पूर्ति और कार्यपालक पदाधिकारी मोटाय बानरा के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया. अभियान के दौरान थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे.

अभियान के दौरान सड़क किनारे दुकान लगाकर अतिक्रमण करने वाले कुल 14 दुकानदारों से 6700 रुपये जुर्माना वसूला गया. प्रशासन ने सभी दुकानदारों को भविष्य में दोबारा सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी. पदाधिकारियों ने बाजार की मुख्य सड़क के किनारे स्थित दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपनी दुकानों का सामान सड़क पर नहीं फैलाएं. दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई. अभियान के तहत पुराना बाजार स्थित रंकिणी मंदिर के समीप सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए मिट्टी के चूल्हों को जेसीबी मशीन से तोड़कर हटाया गया. वहीं, मुख्य सड़क पर दुकानों के बाहर रखे सामानों को भी जेसीबी की मदद से हटाकर जब्त किया गया.

इसके अलावा नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क किनारे गिराकर छोड़े गए बालू को भी प्रशासन ने जब्त किया. प्रशासनिक टीम ने पुराना बाजार स्थित पुराने कस्तूरबा विद्यालय के बाहर सड़क किनारे लगाई गई जूते की दुकान से पलंग और बांस भी जब्त किया. जुर्माना वसूली के तहत निमाइ बेरा और मंसूर आलम से 200-200 रुपये, राजा मल्लिक से 300 रुपये, जबकि मो. इमरान, हैदर अली, समरजीत बारीक, मनजीत दास, जयंत दास, दिलीप कर, गोपाल रक्षित, महावीर कुमार, समीर पैड़ा और रवि शंकर से 500-500 रुपये तथा राजेश बाकरेवाल से 1000 रुपये जुर्माना वसूला गया. प्रशासन की इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया.

You missed