Advertisements
Spread the love

चाकुलिया एवं श्यामसुंदरपुर थाना में संविधान की प्रस्तावना का किया गया सामूहिक पाठन

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया एवं श्यामसुंदरपुर थाना परिसर में गुरुवार को आदेशानुसार संविधान की प्रस्तावना के पाठन का कार्यक्रम आयोजित किया गया. चाकुलिया थाना में कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी राजेश कुमार तथा श्यामसुंदरपुर थाना में थाना प्रभारी संतोष कुमार ने किया. इस दौरान दोनों थानों के थाना प्रभारी, पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने सामूहिक रूप से भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया.

मौके पर सभी ने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया. साथ ही संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने तथा उसके मूल्यों और सिद्धांतों का पालन करने की प्रतिबद्धता जताई. कार्यक्रम के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और आम नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया.

You missed