Advertisements
Spread the love

सरायकेला। ब्लड बैंक सरायकेला खरसावां के तत्वाधान सरायकेला स्थित काशी साहू कॉलेज के छात्र छात्राओं के बीच रक्तदान के प्रति जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के सभागार में सदर अस्पताल सरायकेला के उपाधीक्षक डॉ नकुल प्रसाद चौधरी ने कॉलेज के छात्र छात्राओं से मिलते हुए उन्हें रक्तदान के महत्व के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया। कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। इसलिए रक्तदान को महादान कहा गया है। उन्होंने रक्तदान के नियमों की जानकारी देते हुए स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। मौके पर ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन शिव कुमार सिंह एवं लैब टेक्नीशियन अर्धेन्दु कुमार सिंह सहित कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी मौजूद रहे।

You missed