Advertisements
Spread the love

गोपीकांदर में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

Advertisements

 

दुमका संवाददाता, मौसम गुप्ता

दुमका : गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग घायल हो गए| गोपीकांदर थाना की पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने एसआई मनोज सोरेन के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर कोल कंपनी के एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया| डॉक्टर रवि शंकर प्रसाद ने घायल का प्राथमिक उपचार कर बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग का दोनों पैर कुचल दिया गया है|

सिर में ज्यादा चोट को देखते हुए सीटी स्कैन और ज्यादा खून निकल जाने से बेहोश हो जाने से बेहतर इलाज के लिए दुमका स्थित फूलों – झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल एम्बुलेंस से रेफर कर दिया गया| खबर लिखे जाने तक घायल बुजुर्ग का पहचान नहीं हो पाया हैं।