Advertisements
Spread the love

तकनीकी शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक नई पहल
राँची के अनगड़ा प्रखंड से चला जागरूकता रथ

Advertisements

राँची/अनगड़ा। कैम्ब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ पॉलीटेक्निक, बहेया, अनगड़ा के तत्वावधान में सम्मान समारोह सह तकनीकी शिक्षा प्रचार-प्रसार जागरूकता अभियान का शुभारंभ हेसल पंचायत से किया गया। इस अभियान का उद्घाटन हेसल पंचायत की मुखिया कविता देवी और अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल शाह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जागरूकता रथ आगामी दो दिनों तक विभिन्न क्षेत्रों में तकनीकी शिक्षा के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से भ्रमण करेगा। मुखिया कविता देवी ने बताया कि सोमवार, 28 जुलाई को हेसल पंचायत सचिवालय में एक शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें तकनीकी शिक्षा से संबंधित छात्र-छात्राएं निःशुल्क दाखिला ले सकेंगे। बाकी विवरण पंचायत सचिवालय में दिया जाएगा। अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल शाह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से क्षेत्र के लोगों में तकनीकी शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वे इसके लाभों से परिचित हो सकेंगे।
इस रथ के माध्यम से ग्रामीण इलाकों के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के महत्व और रोजगार से जुड़ाव की जानकारी दी जाएगी। मौके पर उप-मुखिया दुर्गा महतो, ग्रामप्रधान रामनाथ करमाली, देवराज पाहान, शिला देवी, मदरा मुंडा तथा कैम्ब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ पॉलीटेक्निक प्रबंधन की ओर से प्रो. अंकित सिंह, मनीष नाथ, लखिन्द्र महतो, बिनोद कुमार, प्रो. विवेकानंद, प्रो. देवेंद्र कुमार, प्रो. जूदेव कुम्भकार, पायवेल कुमार घोष, कनहैया कुमार, संजय महतो, दीपक कुमार मुंडा एवं मंतोष कुमार उपस्थित रहे। इन सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
इस पहल के माध्यम से युवाओं को उनके करियर के लिए नए विकल्प भी सुझाए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की पहलें एक नई सुबह की दस्तक हैं।

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर