Advertisements
Spread the love

आवास बोर्ड अतिक्रमण के खिलाफ बाउरी बस्ती के लोग हुए गोलबंद

 2017 में ही हाईकोर्ट ने आवास बोर्ड को नोटिस के बाद दिया था स्टे

 

आदित्यपुर :  झारखंड राज्य आवास बोर्ड द्वारा आदित्यपुर के बाउरी बस्ती में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जाने के विरुद्ध बस्ती वासी गोलबंद हो चुके हैं, बस्ती के स्थानीय निवासी जितेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि 2017 में नोटिस दिए जाने के बाद हाईकोर्ट ने आवास बोर्ड को स्टे संबंधित आदेश दिए थे, बावजूद इसके आवास बोर्ड ने बिना नोटिस अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की कोशिश की है।

Advertisements

आवास बोर्ड के अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध करते हुए बाउरी बस्ती के स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पूर्व वर्ष 2017 में भी झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने बस्ती को हटाने संबंधित नोटिस स्थानीय लोगों को दिए थे, जिसके आलोक में बस्ती के 2 लोग ने हाईकोर्ट में एक पिटीशन दायर किया, जिस पर हाईकोर्ट ने झारखंड राज्य आवास बोर्ड को आदेश दिया था कि, 2 महीने पूर्व नोटिस तमिला करने के बाद कार्रवाई की जाए और उस वक्त हाईकोर्ट ने इसी आदेश के साथ कार्रवाई पर रोक लगाई थी, स्थानीय निवासी जितेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि पूर्व में ही हाई कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देश को दरकिनार करते हुए आवास बोर्ड के अधिकारियों ने बिना नोटिस दिए ही कार्रवाई की तैयारी की, जो सरासर गलत है , बस्ती वासियों ने कहा है कि इन्हें पहले 2 महीने पूर्व नोटिस दिया जाना चाहिए जैसा कि हाईकोर्ट ने निर्देशित किया बावजूद इसके आवास बोर्ड के अधिकारियों ने हाईकोर्ट के आदेश को नहीं माना।