Advertisements
Spread the love

उषा रानी महतो की हत्या ने कॉलोनी में सनसनी फैला दी,

पुलिस मामले की जांच में जुटी ……

आदित्यपुर:- आदित्यपुर थाना क्षेत्र में हत्या, छिनतई, अवैध नशा का व्यपार चरमसीमा पर चल रहा है । पुलिस का खुफिया तंत्र भी नाकाम दिख रहा है । अपराधियों का एक पैर सरायकेला कारा तो दुसरा पैर आदित्यपुर और कपाली में बेखौफ पसरा हुआ है ।

ऐसे ही एक धटना बीति रात को सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत स्वर्णरेखा परियोजना के आवासीय कॉलोनी में न्यू स्वर्णरेखा कॉलोनी के सी ब्लॉक के क्वार्टर नंबर 39 की रहने वाली उषा रानी महतो की हत्या के बाद कॉलोनी में सनसनी फैल गई है. उषा रानी महतो 2 महीने पहले ही कॉलोनी में आई थी. बताया जा रहा है कि मृतका की नौकरी अनुकंपा के आधार पर हुई थी.

मृतका के पिता इस विभाग में कर्मचारी थे. मामले की जानकारी मिलते ही सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है, कि गुरुवार रात्रि 8ः00 बजे के आसपास पड़ोस से किसी ने चिल्लाकर शोर मचाना शुरू किया तब जाकर लोगों को पता चला कि महिला की हत्या हुई है. महिला घर पर अकेली रहती थी. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की तफ्तीश जारी है. वही पुलिस शव को कब्जें में लेकर पोस्टमाटम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया है ।

You missed