Advertisements
Spread the love

आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति ने वाईबीएन यूनिवर्सिटी के निदेशक को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

Arjun Kumar Pramanik…..✍️

नामकुम(रांची)। आज आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति, नामकुम (रांची) की ओर से Y B N University के निदेशक रामजी यादव को अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर समिति की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा निभाई जा रही अहम भूमिका तथा गरीब और जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क शिक्षा दिलाने में किए जा रहे प्रयासों के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को आगे बढ़ाने का कार्य सराहनीय है और ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रकाश लकड़ा, हाहाप पंचायत के मुखिया सह समिति के सचिव नन्हे कच्छप, प्रखंड के पूर्व प्रमुख रीता रंजनी कुजूर, ग्राम प्रधान सुनील लकड़ा (गड़के), ग्राम प्रधान लक्ष्मण लकड़ा (रामपुर), मीडिया प्रभारी उत्तम गोप, सक्रिय सदस्य चामू बेक, प्रकाश लकड़ा, मंगल सिंह मुंडा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

You missed