Spread the love

वेज–नॉनवेज भोजन व नाश्ते की मिलेगी सुविधा

Advertisements
Advertisements

Arjun Kumar Pramanik…..✍️

नामकुम(राँची)। टाटीसिलवे के मिश्रा टोली चौक स्थित शंकर शाहू ब्रिक्स  कार्यालय के समीप पुरुलिया पथ से सटा हुआ  एतवारी अन्नपूर्णा होटल का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। होटल का उद्घाटन जलेश्वर लोहरा के पुत्र आशु लोहरा के जन्मदिन के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनगड़ा प्रखंड  के उप प्रमुख जयपाल हजाम तथा विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अमर महतो और चतरा पंचायत के पूर्व उप मुखिया सुरेन्द्र कच्छप उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता काटकर होटल का विधिवत उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के दौरान उप प्रमुख जयपाल हजाम ने कहा कि “ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे होटल खुलने से लोगों को बेहतर और स्वच्छ भोजन की सुविधा मिलती है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होते हैं।”
वहीं समाजसेवी अमर महतो ने कहा कि “एतवारी अन्नपूर्णा होटल आम लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है। गुणवत्तापूर्ण भोजन यदि उचित दाम पर मिले, तो यह समाज के लिए लाभकारी होता है।”होटल के मालिक व प्रबंधक जलेश्वर लोहरा ने बताया कि “एतवारी अन्नपूर्णा होटल शुरू करने का हमारा मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को घर जैसा स्वाद, साफ-सुथरा वातावरण और किफायती दर पर भोजन उपलब्ध कराना है। यहां शुद्ध सामग्री से बना वेज और नॉनवेज भोजन के साथ सुबह का नाश्ता भी मिलेगा। हम खासतौर पर मजदूर, राहगीर, छात्रों और स्थानीय ग्रामीणों को ध्यान में रखकर मेनू तैयार कर रहे हैं। समय पर सेवा हमारी प्राथमिकता रहेगी। हमें विश्वास है कि लोगों का सहयोग और विश्वास हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।”
उद्घाटन समारोह में  परिवार के सदस्य रेखा देवी एतवारी देवी काजल मनेश लोहरा अनु देवी , स्थानीय ग्रामीण और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। होटल के शुभारंभ से मिश्रा टोली चौक क्षेत्र में लोगों को एक नया और भरोसेमंद भोजन विकल्प मिला है।

You missed