Advertisements
Spread the love

बिरहोर परिवार से मिले आजसू नेता धनंजय महतो…

राँची: अर्जुन कुमार /बुंडू । राहे प्रखंड के वनसिया पंचायत के लाधुप विरहोर टोले में राढ़ू नदी और चुंए के दूषित जल के सेवन से कई बच्चे अज्ञात बीमार से ग्रसित हो गए । एक ने रिम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ा ,इसकी सूचना मिलते ही समाज सेवी सह आजसू पार्टी जिला सचिव धनंजय महतो बिरहोर परिवारों से मिलकर पूर्व वार्ड पार्षद गुवा बिरहोर से पूछ- ताछकर जानकारी ली और भविष्य में किसी प्रकार की दिक्कत होने पर सूचित करने की सुझाव दिया।इस क्रम में खान पान और रहन सहन एवं शिक्षा पर भी परिचर्चा हुआ।

Advertisements