Advertisements
Spread the love

सड़क निर्माण में लापरवाही पर भाजपा का अल्टीमेटम — 15 दिनों में सुधार नहीं तो उग्र आंदोलन : सुरेंद्र महतो

Arjun Kumar Pramanik………✍️

अनगड़ा (राँची) । भाजपा अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार महतो के नेतृत्व में शुक्रवार को राँची–पुरुलिया पथ स्थित हेसल चौक में सड़क निर्माण में हो रही देरी और अनियमितताओं के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना में शामिल भाजपा राँची पूर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता की जा रही है। घटिया क्वालिटी का मटेरियल इस्तेमाल हो रहा है, सड़क पर पानी ठीक से नहीं डाला जा रहा है, और यदि डाला भी जा रहा है तो केवल खानापूर्ति के लिए। उन्होंने कहा कि इस लापरवाही के कारण ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई गई और गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ, तो 15 दिनों के भीतर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार महतो ने कहा कि विभाग के अधिकारी और ठेकेदारों की मिलीभगत से जनता को घटिया सड़क दी जा रही है, जो कुछ ही महीनों में टूट जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की समस्या को लेकर सड़क से सदन तक आवाज बुलंद करेगी। पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो ने कहा कि जिस सड़क का निर्माण क्षेत्र के विकास के लिए किया जा रहा है, वही सड़क भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ती दिख रही है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत जांच कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने की मांग की। धरना में नरेश शाहू  दुर्गा महतो सन्तोष महतो सिकन्दर अंसारी अजय सिंह भोक्ता कृष्णा करमाली  शिवलाल पाहान घननेनाथ महतो समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की गई।

You missed