
घाटशिला : विधानसभा उपचुनाव की तैयारी में जेएलकेएम की रणनीति हुआ तय…
✒️…दीपक नाग

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के दिन जैसे – जैसे नजदीक आ रहा है, चुनावी कुरुक्षेत्र में मौजूद राजनीतिक दलों की रथ की गति तेज हो गई है। विशेष कर झामुमो और भाजपा अपने बुत स्तरीय कमेटी की तैयारी पुरी कर चुके हैं। दोनों दल अब तक चुनावी तैयारी में काफी आगे निकल चुका है।

चुनावी तैयारी में आज जेएलकेएम के जिला और केन्द्रीय राजनीतिक के अनेक नेता घाटशिला में उपस्थित होकर रणनीति का खाका तैयार किया। इस बैठक में मुख्य रुप से पार्टी के केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष मोतिलाल महातो, ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महातो, बहरागोड़ा के पूर्व प्रत्याशी सह जिला के महामंत्री दिनेश महातो, कोल्हान के कोषाध्यक्ष तपन महातो, घाटशिला के पार्टी प्रत्याशी रामदास मुर्मू के अलावे अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित हुए।
जिला महामंत्री दिनेश महातो ने बताया कि, पार्टी के सारे पूर्व प्रत्याशी एवं केन्द्रीय कमेटी के सारे अधिकारयों के जिम्मे एक-एक पंचायत दी गई है। जो, बुत स्तर तक उतर कर कार्य करेंगे और पार्टी सुप्रीमो जयराम कुमार महातो चारों प्रखंडों मे कम से कम दो-दो जगहों में कार्यक्रम करेंगे।
दिनेश महातो से पुछे जाने पर कि, जेएलकेएम संगठन इन क्षेत्रों में उतना मजबूत नहीं है कि, चुनावी कुरुक्षेत्र में दोनों महारथी का सामना कर पाएंगे ? श्री महातो ने कहा, “ठोकरों ने जिन्हें चलना सिखाया उसे गिराना आसान नहीं होता है।”
बहरहाल, चुनाव का समय गुजरने वक्त नहीं लगता है । आने वाले समय ही धरातल में सारी तस्वीरें स्पष्ट करने में सफल हो जाएगी।
