बहरागोड़ा: एनएच 49 पर खड़ा हाईवा के पीछे पिकअप वैन ने मारी जोरदार टक्कर, चालक और खलासी घायल…
बहरागोड़ा: देवाषीश नायक
बहरागोड़ा प्रखंड अंतरर्गत एनएच 49 पर चित्रेश्वर मोड़ के समीप खड़ा हाईवा संख्या ओडी 09वी 4149 के पीछे पिकअप वैन जेएच 05 डीडी 6385 ने मारी जोरदार टक्कर जिसे चालक गुहिपाल पंचायत अंतर्गत बांकदह गांव के निवासी अंशुमान बेरा (30) और सहचालक मानुषमुड़िया गांव निवासी विकास कुंडू (21) बुरी तरह से दोनो घायल हो गया.


स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लया गया. जहां दोनों का प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए उच्च चिकित्सा हेतु रेफर कर दिया गया.
मिली जानकारी के अनुसार पिकअप सब्जी लेकर कोलकाता के धुलागढ़ से खाली करके खाली वाहन लेकर अपना घर बहरागोड़ा लौट रहा था. इस दौरान हाईवे पर खड़े हाईवा के पीछे जोरदार टक्कर हो गई. उधर पुलिस दोनों बहनों को जप्त कर अपने स्तर से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है.
Related posts:

