
बहरागोड़ा: 5 नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर दिनदहाड़े केनरा बैंक से की 15 लाख की लुट
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा स्थित केनरा बैंक की शाखा में अपराधियों ने मंगलवार को फिल्मी अंदाज में धावा बोल दिया. इस दौरान 5 नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर बैंक से करीब 15 लाख रुपये लूट लिए. वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब बैंक में लंच का समय था और सब कुछ सामान्य चल रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों और बैंक कर्मियों के अनुसार दोपहर करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच 5 युवक बैंक परिसर में दाखिल हुए. अंदर घुसते ही उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क लगा लिया और पिस्तौल तान दी. लुटेरों ने बैंक कर्मियों को एक कोने में बंधक बना लिया. वहीं कैश काउंटर और तिजोरी से लगभग 15 लाख रुपये समेट उठा लिए. साथ ही बदमाशों ने कर्मचारियों के सोने की चेन, मोबाइल और पर्स भी लूट लिए. लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से स्थानीय रास्तों के जरिए पश्चिम बंगाल की ओर भाग निकले.


इस दौरान घटना की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर फिलहाल पुलिस कई एंगल से मामले की जांच में जुटी है. साथ ही बैंक के अंदर और बाहर लगे कैमरों को खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान हो सके.

