Advertisements
Spread the love

बास्को बेसरा ने खरीदा मेयर पद का नामांकन पत्र, समर्थकों में दिखा जबरदस्त उत्साह

Advertisements

गाम्हरिया संवाददाता- जगबंधु महतो

 

आदित्यपुर : नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। इसी क्रम में बास्को बेसरा ने आज औपचारिक रूप से आदित्यपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए नामांकन पत्र खरीदा। नामांकन पत्र खरीदते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने बास्को बेसरा के समर्थन में नारे लगाए और उन्हें जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा नजर आया।
नामांकन पत्र खरीदने के बाद मीडिया से बातचीत में बास्को बेसरा ने कहा कि उनका लक्ष्य आदित्यपुर शहर का सर्वांगीण विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनता की मूलभूत समस्याओं का त्वरित समाधान है। उन्होंने कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो वे नगर को स्वच्छ, सुंदर और विकासशील शहर बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि उनका चुनावी एजेंडा आम नागरिकों की अपेक्षाओं और ज़रूरतों पर आधारित होगा। नामांकन के साथ ही आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।

You missed