Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: नगर पंचायत सभागार में आयोजित हुआ बोर्ड बैठक, जनप्रतिनिधियों ने विकाश योजनाओं को लेकर की चर्चा

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में नगर अध्यक्ष सोमवारी सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान बोर्ड बैठक में क्षेत्र की विकाश योजनाओं को लेकर चर्चा किया गया. इस दौरान नागरिक सुविधा के अंतर्गत योजना की स्वीकृति लाइट, डस्टबिन, क्रय का प्रस्ताव, शहरी परिवहन व्यवस्था के अंतर्गत योजना की स्वीकृति का प्रस्ताव, नगर भवन में बकाया राशि जमा करने का प्रस्ताव पारित किया गया. बंदोबस्ती का प्रस्ताव पारित किया जाए, सुभाष पार्क हमेशा खुला रहे यह प्रस्ताव पारित किया ओर पूर्णापानी पार्क का सौंदर्यकरण कराने का प्रस्ताव पारित किया गया. आरओ का निविदा राशि 20,000 रुपया रखा गया ओर प्रस्ताव पारित कर निविदा पारित किया गया. साप्ताहिक हाट का बंदोबस्ती का प्रस्ताव पारित किया जाए, अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों के लिए विभिन्न सामानों को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया. सभी 12 वार्डों में साफ सफाई कराया जाए, माइकिंग कराया जाए, कचड़ा गाड़ी भिजवाया जाए, डोर टू डोर साफ कराया जाए और पानी की समुचित व्यवस्था की जाए. डस्टबिन क्रय का प्रस्ताव पारित ओर सुभाष चौक के पास चाय दुकान पकौड़ी दुकान को साफ सफाई का नोटिस दिया जाए. सभी वार्डों में डस्टबिन उपलब्ध कराया जाए. वार्ड 12 में पानी का समुचित व्यवस्था किया जाए. फागिंग केमिकल क्रय का प्रस्ताव किया गया. नगर भवन की मरम्मतीकरण सुदृढ़ीकरण एवं शेड निर्माण कार्य का प्रस्ताव पारित किया गया. नया बाजार और पुराना बाजार के मुर्गा मछली दुकानों के लिए स्थल चयन और पूर्णपानी में मार्केट का प्रस्ताव पारित किया गया. कार्यालय के मुख्य द्वार के दोनों तरफ मार्केट कॉन्फ्रेंस का निर्माण को लेकर चर्चा किया गया. कार्यालय मुख्य गेट में ग्रिल लगवाने का कार्य और कार्यालय में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यालय कर्मियों के मोटरसाइकिल रखने हेतु पार्किंग जोन का निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया. कार्यालय के बाहर नगर पंचायत बोर्ड लिखवाने का प्रस्ताव पारित किया गया. पानी मीटर क्रय का प्रस्ताव पारित किया गया. कमारीगोड़ा पक्का घाट तालाब का सफाई एवं गंदा न करने का सूचना बोर्ड लगाने को लेकर चर्चा किया गया. पुराना बाजार धर्मशाला के समीप आवश्यकता अनुसार स्ट्रीट लाइट लगवाने और शौचालय का निर्माण करवाने का प्रस्ताव पारित और टोल लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया. साथ ही बोर्ड बैठक में बिजली विभाग को बुलाने का प्रस्ताव पारित किया गया.

Advertisements

इस मौके पर नगर प्रशासक मोटाय बानरा, उपाध्यक्ष राज कुमार मिश्रा, पार्षद संजीव मांडी, गोपाल दास, सोनिया दास, सतदल महतो, संजय घोष, मलय रूहीदास, इंदु देवी, मुहम्मद गुलाब, तबस्सुम आरा, मौशमी मल्लिक, कारमी सोरेन आदि उपस्थित थे.

You missed