
चाकुलिया: बकरीद पर्व को लेकर थाना परिसर में आयोजित हुआ शांति समिति बैठक, एसडीपीओ ने कहा शांतिपूर्ण ढंग से मनाए पर्व
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शनिवार को बीडीओ आरती मुंडा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. इस दौरान बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने बकरीद पर्व के मद्देनजर बिजली और पानी की व्यवस्था दुरुस्त रखने की बात कही, साथ ही हुड़दंगियों पर नकेल कसने की बात कही, ताकि किसी प्रकार की परेशानी ना हो. बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ अजित कुजूर ने कहा कि आपसी एकता और भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से बकरीद पर्व मनाएं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी प्रशासन का सहयोग करें और कही भी किसी तरह की सूचना मिले तो इसकी जानकारी प्रशासन को दे. इस बैठक का संचालन रबिन्द्रनाथ मिश्रा ने किया.


इस मौके पर नगर अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, उप प्रमुख कविता साव, थाना प्रभारी राजेश कुमार, एएसआई पीताम्बर मंडल, सतदल महतो, दिनेश सिंह, पतित पावन दास, मुरारी लाल शर्मा, मौसमी मल्लिक, रामाकांत शुक्ला, टुलू साव, राशिद खान, अमित भारतीय, साजिद खान आदि उपस्थित थे.
Related posts:

