Advertisements
Spread the love

कपाली ओपी अंतर्गत कान्दरबेड़ा नाव घाट में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

कान्दरबेड़ स्थित नाव घाट में संदिग्ध हालत में मिला शव, जांच में जुटी कपाली पुलिस

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कान्दरबेड़ स्थित नाव घाट में एक व्यक्ति का शव मिलने की खबर इलाके में तेजी से फैल गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही कपाली पुलिस एमडी अख्तर अंसारी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर रहे है।
बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने नाव घाट के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने और मौत के कारणों का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

You missed