Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: सरोज महापात्र ने कहा झारखण्ड में आबुआ सरकार, बहरागोड़ा विधानसभा में आबुआ विधायक और अब चाकुलिया नगर पंचायत में भी आबुआ अध्यक्ष

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
निकाय चुनाव के अन्तर्गत चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए सोमवारी सोरेन की जीत पर झामुमो के वरिष्ठ नेता सरोज महापात्र ने सोमवारी सोरेन को फूलों की गुलदस्ता देकर सम्मानित एवं बधाई दिया. साथ ही उन्होंने पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया और कहा उन्हीं लोंगों के परिश्रम के बदौलत आज सोमबारी की जीत हुई है. उन्होंने जीत हासिल किये हुए सभी वार्ड पार्षदों को भी शुभकामना और बधाई देते हुए कहा कि नगर में भी भी भाजपा की सूपड़ा साफ हो गई है. उन्होंने यह भी कहा कि ये तो ट्रेलर था पिक्चर अभी बाकी है. सरोज महापात्र ने कहा कि चाकुलिया नगर पंचायत की चुनाव में सोमवारी सोरेन की जीत नहीं बल्कि चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के तमाम जनता की जीत हुई है. झारखण्ड में हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में आबुआ सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोंगों को मिलने की खुशी में एवं आबुआ विधायक समीर महांती के द्वारा चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने का परिणाम है कि झामुमो समर्थित अध्यक्ष की पद पर सोमवारी सोरेन की जीत हुई है. सरोज ने कहा कि अब चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में आबुआ अध्यक्ष सोमवारी सोरेन बनी है. चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में ट्रीपल इंजन की सरकार बनी है. इस दरम्यान क्षेत्र में चारों तरफ विकास ही विकास नजर आयेगी.

Advertisements