Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: भाजपा छोड़कर कई वरिष्ठ नेताओं ने थामा झामुमो का दामन, विधायक समीर मोहंती ने माला पहनाकर किया स्वागत

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के शनिवार को विधायक समीर कुमार मोहंती ने भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को पार्टी में शामिल कराया. इस अवसर पर विधायक समीर मोहंती ने सभी नव-शामिल नेताओं को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार में उनका स्वागत किया. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा क्षेत्र में तेज़ी से हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर पूर्व पार्षद सह प्रत्याशी मलय रूहीदास, वरिष्ठ नेता तरूण बेरा और अर्जुन टूडू अपने समर्थकों के साथ झामुमो में शामिल हुए.

Advertisements

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि झामुमो सरकार विकास, सामाजिक न्याय और जनहित की प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नेताओं के जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी. नव-शामिल नेताओं ने भी पार्टी की विचारधारा और मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए जनता की सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया.

इस मौके पर मौके पर निर्मल महतो, राहुल महतो, अजित गोप, कृति महतो, देवाशीष दास आदि उपस्थित थे.