
चाकुलिया: सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को स्वच्छता संबंधित दी गई जानकारी
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत अंतर्गत तरंगा आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार को सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान के तहत बच्चों के बीच में स्वच्छता संबंधित जानकारी दी गई. इस दौरान बताया गया कि बरसात के मौसम में होने वाली संक्रमण एवं बीमारियों से कैसे बचाव किया जाय. इसकी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. साथ ही नगर प्रबंधक द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के लिए नगर पंचायत की ओर से स्वच्छता किट का वितरण किया गया जिसमें बच्चों के हाथ धुलाई के तरीके के और फायदे बारे में बताया गया है. मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष संध्या रानी सरदार द्वारा भी स्वच्छता में जागरूकता संबंधित कार्यक्रम की सरहाना की. इस मौके पर कनीय अभियंता मीता राय, राजस्व निरीक्षक बीरेंद्र कुमार उरांव, विशाल तिर्की, कम्युनिटी ऑर्गेनाइजर रेणुका महतो, कंप्यूटर ऑपरेटर अरुण कुमार महतो आदि उपस्थित थे.


