
पुण्यतिथि पर बिरसा मुंडा को आजसू नेता हरेलाल महतो ने दी श्रद्धांजलि
भारत की आजादी में बिरसा मुंडा का योगदान अतुलनीय : हरेलाल महतो
चांडिल -कल्याण पात्रा चाण्डिल आज भगवान बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने नीमडीह प्रखंड के टेंगाडीह पंचायत अंतर्गत मातकमडीह तथा चांडिल प्रखंड मुख्यालय कटिया में बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। दोनों स्थान पर स्थित बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर उन्होंने पुष्प माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर हरेलाल महतो ने कहा कि भारत की आजादी में बिरसा मुंडा का योगदान अतुलनीय है। उनके संघर्ष को जानकर हमें ऊर्जा मिलती हैं। बिरसा मुंडा जैसे अनेकों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्ष के फलस्वरूप हमें आजाद भारत मिला है। इस अवसर पर नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष दिगंबर सिंह सरदार, भगीरथ दास, शंभु सिंह, फणीभूषन सिंह सरदार, मिथुन पांडे, सत्यवान माहली, रवि महतो, मियादी महतो, काला चांद कुम्हार, सुभाष दास आदि मौजूद थे।
Related posts:

