Advertisements
Spread the love

कंपनी में कर्मचारी की जलने से मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर / पोटका से रिपोर्ट । पोटका थाना क्षेत्र के हाता स्थित साह स्पंज एंड पावर लिमिटेड कंपनी में काम करने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। कंपनी के कर्मचारी राजेंद्र कुमार उपाध्याय बुरी तरह से झुलस गए, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि “कंपनी में सुरक्षा व्यवस्था नाम मात्र की है। इसी कारण यह बड़ी दुर्घटना हुई। राजेंद्र 70 प्रतिशत से अधिक जल चुके थे, लेकिन कंपनी प्रबंधन इस घटना को दबाने में लगा रहा।”
जानकारी के मुताबिक, 10 अक्टूबर को काम करने के दौरान डी.एस.ई. ब्लास्ट हुआ, जिसमें राजेंद्र कुमार उपाध्याय गंभीर रूप से झुलस गए थे। घटना कंपनी परिसर के भीतर ही घटी थी। इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई। वहीं जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के महामंत्री राजीव पांडेय ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा “कंपनी में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया। प्रबंधन की लापरवाही से एक कर्मचारी की जान गई है। प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा मिलना चाहिए।”