Advertisements
Spread the love

जमशेदपुर में अपराधियों का बोलबाला, 15 जुलाई को सोनारी फायरिंग का पुलिस ने किया खुलासा, पांच गिरफ्तार, अभी भी कई अपराधी पुलिस के गिरफ्त से बाहार, गिरफ्तार अपराधी के निशानदेही पर दोमुहानी से हथियार के साथ किया गिरफ्तार…

जमशेदपुर:नवीन प्रधान

Advertisements

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र मे विगत 15 जुलाई को हुए फायरिंग मामले का उदभेदन पुलिस ने कर दिया है, इस मामले मे कुल पांच अपराधियों कों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Vi.01– इस बाबत जानकारी देते हुए सिटी डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने कहा की बीती रात पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी की सोनारी थाना क्षेत्र के दोमुहानी मे कुछ अपराधी एकत्र है जो किसी बड़े घटना कों अंजाम देने के फिराक मे है।

सुचना के सत्यापन हेतु पुलिस की विशेष टीम मे छापेमारी की जहाँ पांच अपराधी पुलिस के गिरफ्त मे आ गए, वहीँ पांच से छह अपराधी वहां मौजूद स्कार्पियो गाड़ी से फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है, इन अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, दो तलवार एवं जिन्दा कारतूस पुलिस द्वारा बरामद किया गया है।

गिरफ्त मे आये अपराधियों मे सुमित गोराई, सोनू सिंह, संतोष स्वामी,रुपेश महतो व आकाशदीप शामिल है, पुलिस के मुताबिक सुमित गोराई ने ही 15 जुलाई कों सुमित यादव पर फायरिंग की थी, साथ ही कहा की बाकियों के भी उक्त मामले मे संलिप्तता की जाँच पुलिस कर रही है।

 

You missed