Spread the love

झिमड़ी के रावण दहन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी जनसैला

Advertisements
Advertisements

रावण दहन के माध्यम से बुराइयों का अंत और धर्म की स्थापना का संदेश दिया जाता है : हरेलाल महतो

चांडिल से संवाददाता कल्याण पात्रा का रिपोर्ट 

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत झिमड़ी सोनाडूंगरी में शनिवार की शाम सोलोआना कमिटी द्वारा भव्य रावण दहन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर झारखंड और बंगाल से भारी जनसैलाब उमड़ा।मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने कहा कि दशहरा या विजयादशमी भगवान श्रीराम की रावण पर विजय का प्रतीक है। रावण दहन बुराई, अहंकार और अत्याचार के अंत का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि चाहे अधर्म कितना भी बलवान क्यों न हो, अंततः सत्य और धर्म की ही विजय होती है। रावण अपने ज्ञान और शक्ति के बावजूद अहंकारवश विनाश को प्राप्त हुआ। रावण दहन हमें अपने भीतर की बुरी प्रवृत्तियों को त्यागने का संकल्प दिलाता है।
झूमूर सम्राट संतोष महतो एंड टीम का धमाकेदार प्रदर्शन
सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमूर सम्राट संतोष महतो एंड टीम ने गीत-संगीत और झूमूर नृत्य से दर्शकों का दिल जीत लिया। देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत ‘झारखंडेर माटी दादा स्वर्ग समान, यंहा जनम भाग्यवानों ने लोगों में देशप्रेम की भावना जगाई। वहीं युवाओं को समर्पित गीतों पर दर्शक देर तक झूमते रहे। संतोष महतो और टीम की प्रस्तुतियों ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया।इस अवसर पर कमिटी अध्यक्ष गणेश चंद्र महतो, पंचायत समिति सदस्य पद्मलोचन महतो, मुखिया सरस्वती सिंह समेत सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद थे।

You missed