















डालसा ने माटकु पंचायत अंतर्गत दो स्कूलों में बच्चों को दी कानूनी जानकारी











जमशेदपुर /पोटका, अभिजीत सेन
डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर डालसा ने माटकु पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिछली एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय माटकु में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया बच्चों को दी गई कानूनी जानकारी इस कार्यक्रम में श्री मती रंजना पाण्डे (एल.ए.डी.सी जमशेदपुर)उपस्थित थीं जिनके द्वारा स्कूली बच्चों को डालसा के कार्य और उद्देश्य से अवगत कराते हुए हमारे मौलिक अधिकार और कर्तव्य,पॉक्सो एक्ट,गुड टच बेड टच,बाल विवाह,बाल मजदूरी,नशा मुक्ति,घरेलू हिंसा,नशा मुक्ति,साइबर ठगी आदि के बारे में जागरूक किया गया।दुर्घटना से पीड़ितों के लिए मुआवजा एवं अनाथ बच्चों के लिए स्पोनशरसीप्स योजना के बारे में जानकारी दी गई।किसी भी व्यक्ति को निःशुल्क विधिक सेवा की जरूरत पड़े या कोई योग्य व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित है तो डालसा द्वारा पंचायत स्तर पर संचालित विधिक सहायता केंद्र में संपर्क स्थापित कर सहायता प्राप्त करने के लिए कहा गया।बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 के बारे में जानकारी दिया गया एवं जरूरत पड़ने पर निःशुल्क विधिक सेवा एवं परामर्श के लिए 15100 नंबर में संपर्क कर के लिए कहा गया।मौके पर श्री मती रंजना पाण्डे (L.A.D.C) एवं जमशेदपुर के पी एल वी दीपक महतो,सुशांत महतो साथ ही पोटका के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,सबिता सोरेन,कुरुमीता मुर्मू,राजेश माहली,ललिता पुरान,गौतम सरदार आदि उपस्थित थे।
Related posts:






