Advertisements
Spread the love

चाकुलिया के लोधाशोली पंचायत के विभिन्न गांव में डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) प्रखंड के लोधाशोली पंचायत के विभिन्न गांवों में भारतीय जनता पार्टी के बहारागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से भेंट की और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सुना. डॉ. गोस्वामी ने क्षेत्र के विकास और जनता के कल्याण के लिए भाजपा की नीतियों एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दी.

Advertisements

जन संपर्क अभियान के दौरान डॉ. गोस्वामी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे विकास के रास्ते पर भाजपा का साथ दें और क्षेत्र के समग्र उत्थान में सहयोग करें. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा हमेशा से ही जनता की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है. क्षेत्र के हर वर्ग की उन्नति और समृद्धि के लिए भाजपा की योजनाएं तैयार हैं, जिनके माध्यम से रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे का विकास सुनिश्चित किया जाएगा.

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष पार्थों महतो, शंभूनाथ मल्लिक, शतदल महतो, साधन मल्लिक, मनोरंजन महतो, चंदन महतो, भरत पात्र, परिमल दास आदि उपस्थित थे.

You missed