Advertisements

दुमका : मासिक लोक अदालत में 33 वादें और 14 लाख से अधिक की राशि का किया गया समझौता
रिपोर्ट : मौसम गुप्ता
Advertisements

Advertisements

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका के तत्वाधान में व्यवहार न्यायालय, दुमका के न्याय सदन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका सुधांशु कुमार शशि की अध्यक्षता में मासिक लोक अदालत का आयोजन आज दिनांक 27-06-26 को किया गया। जिसमें कुल 03 बेंचो का गठन किया गया। मासिक लोक अदालत में न्यायालय में लंबित वादों के अलावा दुमका जिला में स्थित विभिन्न विभागों के फौजदारी संबंधी मामलों का आपसी सुलह समझौता के आधार पर निपटारा किया गया। जिसके लिए तीन बेंचो का गठन कर कुल 33 वादों का निष्पादन के साथ साथ 14,82,050/- रुपए का समझौता किया गया ।
