
मासिक लोक अदालत में 230 वादों का हुआ निष्पादन, 7.67 लाख रुपये की समझौता राशि प्राप्त


Arjun Kumar..✍️
रांची । जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची द्वारा शनिवार, 27 जून 2026 को व्यवहार न्यायालय, रांची परिसर में मासिक लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ प्रातः 7:30 बजे से हुआ, जिसमें विभिन्न प्रकृति के मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। मासिक लोक अदालत में कुल 230 वादों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। वहीं, विभिन्न मामलों में 7,67,470 रुपये (सात लाख सड़सठ हजार चार सौ सत्तर रुपये) की समझौता राशि प्राप्त हुई। लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए न्यायालयों द्वारा पूर्व से ही वादकारियों को नोटिस जारी किए गए थे, जिससे अधिक से अधिक लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण वातावरण में निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने आमजन से अपील की है कि वे सुलह-समझौते के माध्यम से अपने विवादों के त्वरित एवं कम खर्चीले समाधान के लिए लोक अदालत का अधिकाधिक लाभ उठाएं।
Related posts:

